दुनिया भर में लेन-देन के लिए करेंसी अहम माध्यम है। यूनाइटेड नेशंस ने आधिकारिक तौर पर लीगल टेंडर के तौर पर 180 करेंसीज को मान्यता दी है। हालांकि इन सभी की ताकत एक समान नहीं है। अब अगर दुनिया की सबसे मजबूत करेंसी की बात करें तो अधिकतर लोगों का जवाब अमेरिकी डॉलर होगा लेकिन फोर्ब्स इंडिया (Forbes India) के टॉप-10 की सूची में आखिरी पायदान पर है। फोर्ब्स इंडिया ने यह तुलना भारतीय डॉलर के सापेक्ष की है जैसे कि एक डॉलर में किसी देश की कितनी करेंसी मिल जाएगी, इस आधार पर। दुनिया की सबसे मजबूत करेंसी कुवैती दीनार है और एक कुवैती दीनार का भाव 270.23 रुपये है और एक कुवैती दीनार में 3.25 डॉलर मिलते हैं।
सबसे सस्ती करेंसी कौन सी है?
दुनिया की सबसे मजबूत करेंसी कुवैती दीनार है। अब अगर दुनिया की सबसे सस्ती करेंसी की बात करें तो इस मामले में ईरानियन रियाल टॉप पर है। एक रुपये में 508.53 ईरानियन रियाल हासिल किया जा सकता है। इस सूची में आखिरी पायदान पर ईराकी दीनार है जिसकी वैल्यू एक रुपये में 15.73 ईराकी दीनार और एक डॉलर में 42,275.00 रुपये है।
कुवैती दीनार क्यों है दुनिया की सबसे मजबूत करेंसी
फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक कुवैती दीनार सबसे पहले 1960 में आया था और यह लगातार दुनिया की सबसे वैल्यूएबल करेंसी बनी हुई है। इसके तेल रिजर्व और टैक्स-फ्री सिस्टम के चलते इसकी इकनॉमिक स्थिरता ने करेंसी की मांग मजबूत की है। वहीं दूसरी तरफ राजनीतिक अस्थिरता, ईरान-ईराक युद्ध और न्यूक्लियर प्रोग्राम के चलते ईरान की करेंसी रियाल पर दबाव बना है। कुवैती दीनार के बाद दुनिया की सबसे मजबूत करेंसी बहरीनी दीनार, ओमानी रियाल, जॉर्डनियन दीनार, जिब्राल्टर पाउंडर, ब्रिटिश पाउंड, केमैन आईलैंड डॉलर, स्विस फ्रैंक, यूरो और अमेरिकी डॉलर है। हालांकि एक और अहम बात ये है कि दुनिया की सबसे स्थिर करेंसी स्विटजरलैंड और लिचेस्टीन की स्विस फ्रैंक है।