Worlds Hottest Chili: ये है दुनिया की सबसे तीखी मिर्च, जानिए कहां उगाई जाती है

Worlds Hottest Chili: भारत के कई क्षेत्रों में कई तरह की मिर्च उगाई जाती हैं। जिनमें से कुछ ज्यादा तीखी और कुछ कम तीखी होती हैं। वैसे भी खाने में जब तक मिर्च न हो तब तक उसका स्वाद नहीं आता है। कई लोगों को तीखा खाना बहुत पसंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे तीखी मिर्च कौन-सी है और यह कहां उगाई जाती है

अपडेटेड Jul 06, 2023 पर 5:15 PM
Worlds Hottest Chili: असम में घोस्‍ट पेप्‍पर (Ghost Pepper) मिर्च उगाई जाती है। साल 2007 में दुनिया की सबसे तीखी मिर्ची माना गया है

Worlds Hottest Chili: खाने में जब तक मिर्च न हो तब तक उसका स्वाद नहीं आता है। कई लोगों को तीखा खाना बहुत पसंद होता है। वैसे भी आमतौर पर भारतीय लोग साग, सब्जी. दाल जैसे अन्य व्यंजनों में मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है। जिनमें से कुछ काफी तीखी होती हैं, जबकि कुछ में नाममात्र का तीखापन पाया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया की सबसे तीखी मिर्च कौन-सी है और यह कहां उगाई जाती है। हम कुछ ऐसे मिर्च के बारे में बता रहे हैं। जिनका गिनीज बुक में नाम रिकॉर्ड हो गया है। इन तीखी मिर्च की लिस्ट में भारत का नाम भी शामिल हैं।

भारत के असम में घोस्‍ट पेप्‍पर (Ghost Pepper) मिर्च उगाई जाती है। साल 2007 में दुनिया की सबसे तीखी मिर्ची माना गया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में भी इसका नाम शामिल किया गया। स्‍थानीय भाषा में यह यू-मोरोक, लाल नागा औऱ नागा जोलोकिया के नाम से भी मशहूर है। मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भी इसकी खेती की जाती है।

UK की मिर्च


दुनिया की सबसे तीखी मिर्च की लिस्ट में ड्रैगन्स ब्रेथ (Dragon's Breath) का भी नाम शामिल है। इसे सबसे पहले सेंट आसाफ, डेनबीशायर, यूनाइटेड किंगडम निवासी माइक स्मिथ ने इसे उगाई थी। इस मिर्च के पौधे को नॉटिंघम ट्रेंट विश्वविद्यालय की ओर से ब्रीडर नील प्राइस के सहयोग से विकसित किया गया था। वेल्श ड्रैगन के नाम पर इस मिर्च का नाम ड्रैगन्स ब्रेथ (Dragon's Breath) रखा गया था। यह सामान्‍य मिर्च से करीब 2000 गुना तक ज्‍यादा तीखी होती है। इसका छोटा सा हिस्‍सा भी अच्‍छी खासी मात्रा में फूड को तीखा करने के लिए काफी है।

आंखों की रोशनी बढ़ाना है तो इन चीजों का करें सेवन, फौरन उतर जाएगा चश्मा

सेवेन पॉट डुगलाह

सेवेन पॉट हैबानेरो (7 Pot Douglah) की गिनती काफी तीखी मिर्च की लिस्ट में की जाती है। यह चॉकलेट कलर की होती है। इसलिए इसे चॉकलेट 7 या चॉकलेट डुगलाह के नाम से भी जाना जाता है।

ट्रिनिदाद बच स्‍कॉर्प‍ियन (Trinidad Scorpion Butch T pepper)

ट्रिनिदाद कैरेबियन द्वीप पर इस मिर्च को उगाया जाता है। यह सबसे तीखी मिर्च में से एक है। स्‍कॉर्प‍ियन नाम इस‍लिए पड़ा क्‍योंकि इसमें स्कॉरपियन स्टिंगर की तरह नुकीला टेल होता है। नारंगी-लाल रंग वाली यह मिर्च काफी मुलायम होती है। लेकिन इसे खाने के लिए जिगर चाहिए।

नागा वाइपर (Naga Viper)

यह तीखे मिर्चियों का हाइब्रिड है। इसकी खेती सिर्फ ब्रिटेन में ही की जाती है। इसकी हर मिर्च का कलर कई बार अलग अलग हो जाता है। यानी यह सामान्‍य मिर्च की तरह लाल हो। ऐसा कोई जरूरी नहीं है। तीखी इतनी कि एक बार किसी ने जुबान पर डाल भी दिया तो पागल हो जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।