सस्ते में चाहिए हवाई जहाज का टिकट, तो अपनाएं ये तरकीब बचेंगे आपके पैसे

फ्लाइट में यात्रा करने वाले अक्सर सस्ते में फ्लाइट टिकट के लिए अलग अलग तरकीबों और जुगाड़ की तलाश में रहते हैं। अगर आप असल कीमतों से सस्ते में फ्लाइट का टिकट बुक करना चाहते हैं तो हम आपको आज एक ऐसी तरकीब के बारे में बताएंगे जिससे कि आप काफी कम कीमत में फ्लाइट का टिकट हासिल कर सकते हैं। इसके लिए आपको केवल गूगल सर्च ही करना होगा

अपडेटेड Apr 19, 2023 पर 3:57 PM
Story continues below Advertisement
कई बार हम ऐसे ऑफर खोजते हैं कि हमें सस्ते में एयर टिकट मिल जाए

अगर आपको किसी जगह पर फटाफट पहुंचना है और आप चाहते हैं कि आपकी यात्रा में कम से कम वक्त खर्च हो तो फ्लाइट से जर्नी करना सबसे आसन तरीका है। हालांकि फ्लाइट के महंगे टिकटों की वजह से अभी भी कई सारे लोग उड़ान भरने से वंचित रह जाते हैं। वहीं जो लोग फ्लाइट से सफर करना चाहते हैं वे इसी जुगाड़ में लगे रहते हैं कि कहीं से उनको सस्ता फ्लाइट का टिकट मिल जाए। ऐसे में गूगल हमारे बड़े काम आ सकता है। आप केवल गूगल सर्च के सहारे ही असल दाम से सस्ते में फ्लाइट का टिकट हासिल कर सकते हैं।

गूगल सर्च से कैसे हासिल कर सकते हैं सस्ता फ्लाइट टिकट

जैसे कि हम ये मान लेते हैं हमें दिल्ली से मुंबई जाना है। इसके लिए आपको गूगल पर ये सर्च करना होगा कि दिल्ली टू मुंबई फ्लाइट। फिर आपको इसके लिए जर्नी की डेट को सेलेक्ट करना होगा। फिर उस तारीख की सारी फ्लाइट के ऑप्शन आपको कंप्यूटर या मोबाइल के स्क्रीन पर शो हो जाएंगे। फिर आप अपने टाइम और एयरलाइन के हिसाब से फ्लाइट को चुन सकते हैं। जैसे ही आप फ्लाइट को सेलेक्ट करेंगे तो आपके सामने एक और ऑप्शन खुल कर आ जाएगा। ये लिस्ट अलग अलग वेबसाइट्स की होगी। जिसमें आपको अलग अलग टिकट प्राइस शो होगा। इसमें ज्यादातर वेबसाइट पर आपको ऑफीशियल वेबसाइट के मुकाबले कम कीमत पर टिकट प्राइस शो होगी।

इन गर्मी की छुट्टियों पर करें दक्षिण भारत की धार्मिक यात्रा, IRCTC लेकर आया है सस्ता और शानदार टूर पैकेज


सस्ते फ्लाइट टिकट के लिए आते रहते हैं ऑफर

इसके अलावा एयरलाइन कंपनियां अलग अलग समय पर खास तौर पर गर्मियों की छुट्टी के वक्त या फिर त्योहारों के सीजन में सस्ते फ्लाइट टिकट के लिए सेल ऑफर या फिर डिस्काउंट ऑफर का ऐलान भी करती हैं। इनके जरिए भी आप काफी कम कीमत पर फ्लाइट टिकट को खरीद सकते हैं। एयरलाइन कपनियों के अलावा अलग अलग टिकट बुकिंग वेबसाइटों पर भी सस्ते फ्लाइट टिकट के लिए समय समय पर डिस्काउंट ऑफर आते रहते हैं। साथ ही इन दिनों पेटीएम या फिर फोनपे जैसे मोबाइल ऐप पर भी फ्लाइट टिकट के लिए कई सारे ऑफर मिलते रहते हैं। ऐसे में आप इन ऑफर के जरिए भी सस्ते में फ्लाइट टिकट हासिल कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।