इन गर्मी की छुट्टियों पर करें दक्षिण भारत की धार्मिक यात्रा, IRCTC लेकर आया है सस्ता और शानदार टूर पैकेज

दक्षिण भारत हमेशा से ही अपनी संपन्न संस्कृति और प्राकृतिक सुदंरता के लिए जाना जाता रहा है। ऐसे में आप इन गर्मियों की छुट्टी में दक्षिण भारत की धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। IRCTC दक्षिण भारत की यात्रा के लिए काफी शानदार टूर पैकेज भी लेकर आया है। आइये जानते हैं इस खास टूर पैकेज से जुड़ी सारी डिटेल के बारे में

अपडेटेड Apr 14, 2023 पर 10:29 PM
Story continues below Advertisement
IRCTC दक्षिण भारत की यात्रा के लिए काफी शानदार टूर पैकेज भी लेकर आया है

अगर आप इन गर्मी की छुट्टियों मे कहीं घूमने का मन बना रहे हैं और पहाड़ों की जगह किसी ऐसी धार्मिक जगह की सैर करना चाहते हैं जहां पर आपको कुदरती खूबसूरती भी देखने को मिले तो आप दक्षिण भारत की धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। दक्षिण भारत हमेशा से ही अपनी संपन्न संस्कृति और प्राकृतिक सुदंरता के लिए जाना जाता रहा है। ऐसे में आप इन गर्मियों की छुट्टी में दक्षिण भारत की धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। IRCTC दक्षिण भारत की यात्रा के लिए काफी शानदार टूर पैकेज भी लेकर आया है। आइये जानते हैं इस खास टूर पैकेज से जुड़ी सारी डिटेल के बारे में।

क्या है IRCTC का यह टूर पैकेज

IRCTC के इस टूर पैकेज का नाम श्री रामेशवरम, तिरुपति दक्षिण दर्शन यात्रा नाम दिया गया है। इस यात्रा की शुरुआत इंदौर रेलवे स्टेशन से होगी। इंदौर से चलकर ट्रेन रानीगुंटा रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। फिर रोड के जरिए यात्रियों को तिरुपति ले जाया जाएगा। सुह के नाश्ते के बाद सैलानी तिरुपति मंदिर के दर्शन करेंगे। तिरुपति मंदिर के दर्शन के बाद अगले दिन सैलानी पद्मावति मंदिर के दर्शन करेंगे। शाम को सैलानी मदुरई के लिए रवाना हो जाएंगे।

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर करिए उनके जीवन से जुड़े स्थानों की सैर, IRCTC लेकर आया है ये शानदार टूर पैकेज


मदुरई और उससे आगे का टूर प्लान

तड़के सुबह सैलानी मदुरई रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगे। उसके बाद सड़क के रास्ते सैलानियों को रामेश्वरम ले जाया जाएगा। सैलानी रामेश्वरम में मंदिर का दर्शन करके लोकल जगहों का साइटसीन कर सकते हैं। रात भर रामेश्वरम में आराम करने के बाद अगली सुब सैलानी मदुरई में मीनाक्षी मंदिर के दर्शन करेंगे। फिर देर रात सैलानी कन्याकुमारी के लिए निकल जाएंगे।

कन्याकुमारी का पूरा प्लान

अगली सुबह सैलानी कन्याकुमारी रेलवे स्टेशन पर उतरेंगे। इसके बाद सैलानियों को सड़क के रास्ते कन्याकुमारी ले जाया जाएगा। वहां पर सैलानी विवेकानंद रॉक मेमोरियल, गांधी मंडपम और कन्याकुमारी मंदिर के दर्शन का मौका मिलेगा। इसके अगले दिन सैलानी तिरुअनंतपुरम रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होंगे। तिरुअंनतपुरम रेलवे स्टेशन से यात्रियों को पद्मनाभ स्वामी मंदिर के दर्शन कराया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।