बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर करिए उनके जीवन से जुड़े स्थानों की सैर, IRCTC लेकर आया है ये शानदार टूर पैकेज

14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर IRCTC उनके जीवन से जुड़ी जगहों की सैर के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहद ही खास टूर पैकेज की पेशकश कर रहा है। इस टूर पैकेज में सैलानियों को बाबा साहब के जीवन से जुड़े स्थानों पर सैर करने का मौका मिलेगा। साथ ही यह यात्रा भारत गौरव ट्रेन के जरिए कराई जाएगी। आइये जानते हैं इस यात्रा से जुड़ी सभी डिटेल के बारे में

अपडेटेड Apr 14, 2023 पर 7:13 PM
Story continues below Advertisement
IRCTC बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के जीवन से जुड़ी जगहों की सैर करने के इच्छुक लोगों के लिए एक नया टूर पैकेज लेकर आया है

हर साल 14 अप्रैल को बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की जयंती मनाई जाती है। 14 अप्रैल 2023 को पूरे देश भर में बाबा साहब भीम राव अंबेडकर खो उनकी 132वीं जयंती के मौक पर याद किया गया। अंबेडकर जी को संविधान का जनक भी कहा जाता है। ऐसे में अगर आप भी बाबा साहब के विचारों से प्रेरित हैं उनके जीवन से जुड़े स्थलों की सैर करना चाहते हैं तो आपके लिए IRCTC एक काफी अच्छा टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज में सैलानियों को भारत गौरव ट्रेन के जरिए बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के जीवन से जुड़ी जगहों की सैर कराई जाएगी।

बाबा साहब भीम राव अंबेडकर से जुड़ी जगहों की सैर कराएगी IRCTC

IRCTC के साथ मिलकर भारतीय रेलवे पूरे भारत नें अलग अलग थीम आधारित जगहों पर भारत गौरव ट्रेन (Bharat Gaurav Train) का संचालन कर रही है। भारतीय रेलवे के मुताबिक बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के जीवन से जुड़ी जगहों की सैर के लिए पूरा टूर प्लान सात रातों और आठ दिनों का है। यात्रा की शुरुआत 14 अप्रैल के दिन नई दिल्ली से होगी। बता दें कि 14 अप्रैल को ही अंबेडकर जयंती भी पड़ती है। इस यात्रा का पहला पड़ाव मध्य प्रदेश में स्थित महू होगा। महू में ही बाबा साहब भीम राव अंबेडकर का जन्म हुआ था। महू के बाद भारत गौरव ट्रेन नागपुर के लिए रवाना हो जाएगी। जहां पर यात्रियों को नवयान बौद्ध धर्म के स्मारक दीक्षाभूमि की सैर कराई जाएगी। नागपुर से यह ट्रेन सांची के लिए निकल जाएगी।

Air India के क्रू मेंबर से बीच हवा में झगड़ा करने लगा यात्री, लंदन जा रही फ्लाइट को दिल्ली वापस लौटना पड़ा


वाराणसी भी जाएंगे सैलानी

सांची में यात्रियों को सांची के स्तूप और दूसरे बौद्ध स्थलों की सैर का मौका मिलेगा। सांची के बाद यह ट्रेन वाराणसी के लिए निकल जाएगी। वाराणसी में यात्रियों को प्रसिद्ध बौद्ध स्थल सारनाथ घूमने का मौका मिलेगा। सारनाथ के अलावा यात्री बाबा विश्वनाथ के दर्शन भी कर पाएंगे। वाराणसी के बाद यह ट्रेन गया के लिए रवाना हो जाएगी। गया में सैलानी महाबोधि मंदिर के दर्शन करेंगे। गया के साथ ही सैलानियों को सड़क के रास्ते राजगीर और नालंदा की सैर भी कराई जाएगी। गया से सैलानी वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

कितना देना होगा इसके लिए किराया

इस टूर पैकेज के लिए सैलानियों को 21,650 रुपये का किराया देना होगा। वहीं इस टूर पैकेज में सैलानियों को खाना, साइटसीन के लिए बस, एसी होटलों में कमरे, ट्रेन में सिक्योरिटी और इंश्योरेंस की सुविधा भी मिलेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।