इंदौर की सड़कों पर Zomato डिलीवरी गर्ल को देख लोगों के उड़े होश, वीडियो के वायरल होने पर CEO ने कह दी ये बात

सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए अक्सर लोग अतरंगी चीजें करते हुए दिखाई देते हैं। हाल ही में एक महिला को इंदौर की सड़कों पर जोमैटो डिलीवरी गर्ल के तौर पर देखा गया। महिला इतनी वायरल हुई कि कंपनी के CEO ने इस पर पोस्ट कर दी। दरअसल लोगों को लगने लगा कि कंपनी ने महिला को Zomato ने मॉडल के तौर पर हायर किया है।

अपडेटेड Oct 17, 2023 पर 3:59 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस महिला को वीडियो को देख लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए।

इंदौर की सड़कों पर तब हंगामा हो गया जब बाइक पर एक सुंदर कन्या को Zomato का बैग टांगे लोगों ने स्पॉट किया। पूरे कॉन्फिडेंस के साथ बिना सिर पर हेलमेट पहने इस लड़की को लोगों ने ट्रैफिक सिग्नल पर देखा। महिला की ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। ऐसे में ये खबरें भी आने लगीं कि Zomato ने महिला को बतौर मॉडल इंदौर में प्रमोशनल स्टंट के लिए हायर किया है। फिलहाल Zomato के CEO दीपिंदर गोयल ने इन अफवाहों से इनकार किया है।

दीपिंदर की पोस्ट पर लोगों के कमेंट

दीपिंदर गोयल का कहना है कि उनकी कंपनी का इस मॉडल से कोई लेना-देना नहीं है। यहां तक की उनका कोई इंदौर का मार्केटिंग हेड तक नहीं है। वहीं  Zomato बिना हेलमेट के बाइक चलाने को बढ़ावा नहीं देता है। एक्स पर दीपिंदर ने लिखा कि ऐसा लग रहा है कि कोई हमारे ब्रांड के नाम पर फ्री में राइड कर रहा है। वैसे महिला के खाना डिलीवर करने में कुछ गलत नहीं है-हमारी टीम में सैंकड़ों ऐसी महिलाएं हैं जो रोजाना फूड डिलीवर करती हैं। हमें उन पर गर्व है।


सुधा मूर्ति के नाम पर पांच लाख ऐंठने वाला पंडित गिरफ्तार, जानिए क्या है विवाद

लोगों ने दी सलाह

इस महिला को वीडियो को देख लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए। कुछ लोगों ने लाइफ को रिस्क में डालकर लोगों के इस पब्लिसिटी स्टंट की आलोचना की। साथ ही लगातार वायरल हो रहे इस कंटेट के चलते कानूनी कार्रवाई की भी मांग बढ़ी है। हालांकि लोगों को दीपिंदर गोयल का डैमेज कंट्रोल करने का तरीका पसंद आया।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।