इंदौर की सड़कों पर तब हंगामा हो गया जब बाइक पर एक सुंदर कन्या को Zomato का बैग टांगे लोगों ने स्पॉट किया। पूरे कॉन्फिडेंस के साथ बिना सिर पर हेलमेट पहने इस लड़की को लोगों ने ट्रैफिक सिग्नल पर देखा। महिला की ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। ऐसे में ये खबरें भी आने लगीं कि Zomato ने महिला को बतौर मॉडल इंदौर में प्रमोशनल स्टंट के लिए हायर किया है। फिलहाल Zomato के CEO दीपिंदर गोयल ने इन अफवाहों से इनकार किया है।
