Zomato Warehouse Issue: आने वाली डेट के मशरूम पर बोले जोमैटो के सीईओ, दी यह सफाई

Zomato Warehouse Issue: अभी कुछ दिनों पहले जोमैटो के एक वेयरहाउस में आगे की डेट में पैक्ड मशरूम मिले थे। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) के अधिकारियों ने इसे पकड़ा था। अब इस मामले में जोमैटो के को-फाउंडर और सीईओ दीपिंदर गोयल ने सोमवार को अपना पक्ष रखा है। जानिए क्या है पूरा मामला और जोमैटो ने इस मामले में क्या कार्रवाई की है?

अपडेटेड Nov 06, 2024 पर 3:35 PM
जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल का कहना है कि कंपनी के हैदराबाद में स्थित वेयरहाउस में 18 किग्रा के मशरूम के जिस पैकेट में आने वाले दिन की तारीख लिखी थी, उसे गोदाम वालों ने पहले ही पकड़ लिया था।

Zomato Warehouse Issue: अभी कुछ दिनों पहले जोमैटो के एक वेयरहाउस में आगे की डेट में पैक्ड मशरूम मिले थे। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) के अधिकारियों ने इसे पकड़ा था। अब इस मामले में जोमैटो के को-फाउंडर और सीईओ दीपिंदर गोयल ने सोमवार को अपना पक्ष रखा है। उनका कहना है कि कंपनी के हैदराबाद में स्थित वेयरहाउस में 18 किग्रा के मशरूम के जिस पैकेट में आने वाले दिन की तारीख लिखी थी, उसे गोदाम वालों ने पहले ही पकड़ लिया था और क्वालिटी कंट्रोल चेक के दौरान इसे हटा दिया गया था। इसका मतलब हुआ कि जोमैटो के सीईओ के मुताबिक यह पैकेट मार्केट में नहीं आता।

Zomato Warehouse Issue: क्या है पूरा मामला?

FSSAI के अधिकारियों ने 29 अक्टूबर को हैदराबाद के कुकटपल्ली में जोमैटो के हाइपरप्योर वेयरहाउस की जांच की। जांच के दौरान उन्होंने पाया कि मशरूम के पैकेट पर 30 अक्टूबर यानी अगले आने वाले दिन की तारीख लिखी है। अब इस मामले में जोमैटो के सीईओ का कहना है कि बटन मशरूम के 90 पैकेट पर गलत पैकिंग डेट थी लेकिन उसे वेयरहाउस टीम ने पहले ही पहचान कर खारिज कर दिया था यानी उसे हटा दिया गया था।


मैनुअल टाइपिंग के कारण हुई गलती, वेंडर डीलिस्ट

जोमैटो के सीईओ का कहना है कि यह आम बात नहीं है लेकिन यह वेंडर की तरफ से मैनुअल टाइपिंग एरर के चलते हुई। दीपिंदर का कहना है कि इस मामले में वेंडर को जोमैटो के डेटाबेस से हटा दिया गया है। उन्होंने X (पूर्व नाम Twitter) पर आगे कहा कि कंपनी की अंदरूनी गाइडलाइंस काफी सख्त है और तकनीकी सिस्टम मजबूत है जिसके चलते जोमैटो की टीम ने समय रहते इस गलती का पता लगा लिया। उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में फूड सेफ्टी इंस्पेक्शन में गोदाम को A+ रेटिंग मिला था।

Zomato के गोदाम में फ्यूचर डेट के साथ मिले फूड आइटम, भिनभिनाती मक्खियां भी मिली

Zomato डिलीवरी बॉय ने दिवाली की रात 11 बजे तक किया काम, कमाई सुन लोगों की भर आई आंखें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।