Get App

Uber news: दिल्ली एयरपोर्ट से नोएडा तक उबर ने वसूला 3,000 रुपये किराया, शख्स ने ट्विटर पर बयां किया दर्द

Uber news: दिल्ली एयरपोर्ट से नोएडा जाने वाले यात्री से ऊबर ने 3,000 रुपये चार्ज किए हैं। यह किराया बुकिंग अमाउंट से ढ़ाई गुना ज्यादा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 17, 2022 पर 4:34 PM
Uber news: दिल्ली एयरपोर्ट से नोएडा तक उबर ने वसूला 3,000 रुपये किराया, शख्स ने ट्विटर पर बयां किया दर्द
बिल आने के दौरान नोएडा से दिल्ली एयरपोर्ट की दूरी 147 किमी दिखाई थी।

Uber news: ऑनलाइन कैब सर्विस देने वाली कंपनी उबर (Uber) ने दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport to Noida) से नोएडा तक का किराया 3000 रुपये वसूला है। यह मामला अगस्त के पहले हफ्ते का है। शख्स ने इसकी शिकायत उबर से की लेकिन अभी कोई भी जवाब नहीं मिला है। इसी तरह हाल में मुंबई के एक शख्स ने खराब मौसम के चलते घर जाने के लिए कैब एग्रीगेटर उबर (Uber) पर टैक्सी बुक की थी। किराया देखकर उसके होश उड़ गए। 50 किलोमीटर के यात्रा के लिए उबर ने 3,000 रुपये से ज्यादा किराया लिया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर-143 में रहने वाले देव ने 5 अगस्त को दिल्ली एयरपोर्ट (टर्मिनल-2) से अपने घर के लिए उबर बुक की थी। वह नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर अपने घर पहुंचा। उस दिन मौसम भी सही था। देव ने जब टैक्सी बुक की तो किराया 1,143 रुपये दिख रहा था। घर पहुंचने पर उसे 2,935 रुपये चुकाने पड़े।

देव ने बताया कि बिल में 147.39 किमी के यात्रा के लिए मीटर पर 2,935 रुपये दिखाए। जबकि T-2 से नोएडा सेक्टर 143 में उनके घर की दूरी लगभग 45 किलोमीटर है। देव ने ट्वीट कर कहा कि आपने मेरे पास कोई विकल्प नहीं छोड़ा, उबर इंडिया। 5 अगस्त को दिल्ली हवाई अड्डे के टी-2 से मेरे घर नोएडा (लगभग 45 किलोमीटर) तक कैब के लिए 2,935 रुपये का भुगतान करना पड़ा। मुझे 147.39 किलोमीटर के लिए बिल किया गया था। मैंने एक घंटे से भी कम समय में कवर किया। देव ने आगे कहा कि पिक-अप और ड्रॉप स्थान भी गलत हैं। कृपया इस गड़बड़ी को हल करें और अतिरिक्त राशि वापस करें।

Rohingya शरणार्थियों को EWS फ्लैट में शिफ्ट करने का कोई निर्देश नहीं दिया गया है: गृह मंत्रालय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें