Get App

Udaipur Murder Case: कन्हैया लाल की हत्या के आरोपियों पर गुस्साई भीड़ ने किया हमला, कोर्ट ने 10 दिन की NIA हिरासत में भेजा

Udaipur Murder Case: NIA कोर्ट ने चारों आरोपियों रियाज अटारी, गौस मोहम्मद, मोहसिन और आसिफ को आगे की पूछताछ के लिए दस दिन की NIA हिरासत में भेज दिया है। पहले दो आरोपियों ने कन्हैया लाल का सिर कलम किया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 02, 2022 पर 9:07 PM
Udaipur Murder Case: कन्हैया लाल की हत्या के आरोपियों पर गुस्साई भीड़ ने किया हमला, कोर्ट ने 10 दिन की NIA हिरासत में भेजा
कन्हैया लाल की हत्या के आरोपियों पर गुस्साई भीड़ ने किया हमला

Udaipur Murder Case: कन्हैया लाल हत्याकांड (Kanhaiya Lal Murder Case) के चारों आरोपियों पर गुस्साई भीड़ ने उस समय हमला कर दिया, जब उन्हें जयपुर में NIA कोर्ट में पुलिस ले जा रही थी। न्यूज एजेंसी ANI की तरफ से शेयर किए गए एक वीडियो में, जब उन्हें पुलिस वैन में ले जाया जा रहा है, भीड़ आरोपियों पर हमला करती हुई दिखाई दे रही है।

NIA कोर्ट ने चारों आरोपियों रियाज अटारी, गौस मोहम्मद, मोहसिन और आसिफ को आगे की पूछताछ के लिए दस दिन की NIA हिरासत में भेज दिया है। पहले दो आरोपियों ने कन्हैया लाल का सिर कलम किया था, जबकि बाकी दो को उकसाने और साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

कन्हैया लाल की हत्या की जांच में हत्यारों के साथ एक अंतरराष्ट्रीय संबंध का खुलासा हुआ है। जांच के अनुसार, 2014 में दावत-ए-इस्लामी के हैंडलर्स के कहने पर आरोपी गौस मोहम्मद कराची भी गया था, जहां वह 40 दिनों तक रहा।

दूसरे आरोपी रियाज अटारी ने कथित तौर पर राजस्थान बीजेपी की अल्पसंख्यक शाखा में घुसपैठ करने की कोशिश की और उन्हें निशाना बनाने के लिए बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के एक सदस्य और एक BJP कार्यकर्ता के करीब जाने की कोशिश की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें