Get App

Chhota Rajan : तिहाड़ में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एम्स में हुआ भर्ती

तिहाड़ जेल में बंदअंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को हेल्थ प्रॉब्लम के चलते दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, साइनस की गंभीर समस्या के चलते राजन को सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है। इसके लिए उसे अस्पताल में एडमिट किया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 10, 2025 पर 2:22 PM
Chhota Rajan : तिहाड़ में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एम्स में हुआ भर्ती
Chhota Rajan :अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है

Underworld Don Chhota Rajan : तिहाड़ जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। छोटा राजन को दिल्ली के एम्स में शुक्रवार को भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली एम्स में छोटा राजन को साइनस के इलाज के लिए एडमिट कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, छोटा राजन को ऑपरेशन की जरूरत पड़ सकती है, जिसके चलते उसे भर्ती कराया गया है। बता दें कि छोटा राजन को साल 2015 में इंडोनेशियाई पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे भारत लागा गया। तब से ये माफिया डॉन तिहाड़ जेल में बंद है।

साल 2015 में बाली से लाया गया भारत

छोटा राजन का असली नाम राजेंद्र सदाशिव निकालजे है। साल 2015 में गिरफ्तारी के बाद उसे बाली से भारत लाया गया था। माना जाता है कि छोटा राजन, गैंगस्टर भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का काफी करीबी था और उसके सारे काले कारनामों को अंजाम देने में इसका बड़ा रोल रहता था। गिरफ्तारी से पहले वो करीब तीन दशक तक अपराध की दुनिया में लिप्त रहा था। पिछले साल मई में मुंबई की एक विशेष अदालत ने छोटा राजन को 2001 में होटल व्यवसायी जया शेट्टी की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। पत्रकार जे डे की हत्या के मामले में उसे छह साल से भी ज्यादा समय पहले इसी तरह की सजा सुनाई गई थी।

कई मामलों में पाया गया है दोषी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें