Get App

Nirmala Sitharaman Admit: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण AIIMS में भर्ती

Nirmala Sitharaman Admit: 63 साल की निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) को दोपहर 12 बजे के आसपास अस्पताल के एक प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया था। केंद्रीय वित्त मंत्री का अस्पताल में भर्ती होने की खबर ऐसे समय में आई है, जब देश को केंद्रीय बजट (Union Budget 2023) का इंतजार है

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड Dec 26, 2022 पर 2:10 PM
Nirmala Sitharaman Admit: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण AIIMS में भर्ती
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण AIIMS में भर्ती

Nirmala Sitharaman Admit: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) को सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली (AIIMS Delhi) में भर्ती कराया गया है। CNN-News18 के मुताबिक, 63 साल की सीतारमण को दोपहर 12 बजे के आसपास अस्पताल के एक प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया था। केंद्रीय वित्त मंत्री के अस्पताल में भर्ती होने की खबर ऐसे समय में आई है, जब देश को केंद्रीय बजट (Union Budget 2023) का इंतजार है। 1 फरवरी को देश का आम बजट (Budget 2023) पेश किया जाएगा।

न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रुटीन चेकअप के लिए AIIMS दिल्ली में भर्ती हुई हैं।

News18 के मुताबिक, आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि वित्त मंत्री "ठीक" हैं और उन्हें "रुटीन चेकअप" के लिए अस्पताल ले जाया गया है। Reuters ने एक करीबी सूत्र के हवाले से बताया, "कोई गंभीर या घबराने वाली बात नहीं। वह ठीक हैं।"

मंत्री ने शुक्रवार को संकेत दिया कि आने वाला बजट में सार्वजनिक खर्च को ध्यान में रखते हुए विकास को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि हम पिछले बजट की "भावना का पालन करेंगे।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें