Punjab News : दिल्ली चुनाव के सामने नतीजों के बाद पंजाब की राजनीति इन दिनों काफी गरमा गई है। पंजाब में इस समय एक मिस्ड वॉट्सऐप कॉल की काफी चर्चा है। इस कॉल ने राज्य की राजनीति में एक अलग ही उबाल ला दिया है। जानकारी के मुताबिक पंजाब में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के करीबी सहयोगी राजेश अत्री को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि, राजेश अत्री के खिलाफ पंजाब पुलिस ने एससी-एसटी ऐक्ट के केस दर्ज किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक वॉट्सऐप कॉल पर बदसलूकी की।
