Get App

Uri Search Operation: मोबाइल, लैंडलाइन, इंटरनेट बंद, आतंकियों की तलाश में 48 घंटे से जुटे सैनिक, LoC से हुई घुसपैठ

शनिवार और रविवार के बीच की रात में आतंकवादियों का एक ग्रुप LoC से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 21, 2021 पर 4:36 PM
Uri Search Operation: मोबाइल, लैंडलाइन, इंटरनेट बंद, आतंकियों की तलाश में 48 घंटे से जुटे सैनिक, LoC से हुई घुसपैठ

जम्मू-कश्मीर में उरी और नियंत्रण रेखा (LoC) एरिया में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के लिए सेना 48 घंटों से भी ज्यादा समय एक ऑपरेशन को अंजाम दे रही है। रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच एक मुठभेड़ भी हई। श्रीनगर के डिफेंस PRO ने मंगलवार को बताया कि उरी में अभी भी तलाशी अभियान जारी है। भारतीय सेना ने कल जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम कर दिया था। सोमवार दोपहर से ही मोबाइल, लैंडलाइन और इंटरनेट कनेक्टिविटी बंद कर दी गई थी।

शनिवार और रविवार के बीच की रात में आतंकवादियों के एक ग्रुप के इलाके में घुसपैठ के बाद उरी और LoC से लगे दर्जनों गांवों में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार सुबह तक भी कोई आतंकियों का पता नहीं चल पाया है। रविवार को गोलीबारी हुई थी, जब घुसपैठियों का समूह सीमा में घुस रहा था। इसमें सेना के एक जवान को मामूली चोट भी आई थी।

सूत्रों ने News18 को बताया कि ऑपरेशन के तहत उरी में इंटरनेट, लैंडलाइन और मोबाइल फोन सेवाओं को बंद कर दिया गया है। माना जा रहा है कि छह आतंकियों के एक ग्रुप ने LoC के जरिए घुसपैठ की थी। इस बीच गोलीबारी हुई, जिसमें एक सैनिक घायल हो गया और फिर शायद कुछ आतंकवादी वापस बाड़ की ओर भाग गए।

सूत्रों ने कहा कि कम से कम दो या तीन आतंकवादी इलाके में छिपे हुए हैं और उनके खिलाफ एक ऑपरेशन चलाने का निर्देश दिया गया है। आसपास के कई इलाकों में फोर्स भेज दी गई है और स्पेशल फोर्स की एक छोटी यूनिट को भी इलाके में भेजा गया है।

श्रीनगर में सेना के शीर्ष अधिकारी ऑपरेशन पर करीब से नजर रखे हुए हैं। ये साफ तौर पर कश्मीर घाटी में हुई घुसपैठ की कुछ कोशिशों में से एक है। कथित तौर पर हाल ही में राजौरी के पीर पंजाल इलाके में भी कुछ कोशिश की गई थीं, जहां सेना और आतंकवादियों के बीच कुछ फायरिंग हुई थी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें