Get App

कोरोनावायरस के डर के बीच US Fed ने ब्याज दरें घटाईं, RBI भी ले सकता है ऐसा फैसला

US Fed ने मंगलवार को बेंचमार्क ब्याज दरों में 0.5 प्रतिशत की बड़ी कटौती की घोषणा की

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 04, 2020 पर 2:36 PM
कोरोनावायरस के डर के बीच US Fed ने ब्याज दरें घटाईं, RBI भी ले सकता है ऐसा फैसला

अमेरिकी केंद्रीय बैंक (US Federal Bank) ने मंगलवार को अप्रत्याशित कदम उठाते हुए बेंचमार्क ब्याज दरों में बड़ी कटौती कर दी। ब्याज दरें कट करने का यह फैसला अचानक आया है, जिससे साफ है कि कोरोनावायरस के बढ़ते डर के चलते यह फैसला लिया गया है ताकि अर्थव्यवस्था को सहारा मिलता रहे। US Fed ने मंगलवार को बेंचमार्क ब्याज दरों में 0.5 प्रतिशत की बड़ी कटौती की घोषणा की।

फेडरल रिजर्व का फैसला इसलिए भी हैरान करने वाला है क्योंकि पिछले साल ब्याज दरों में कटौती करने के बाद पहली बार ब्याज दरों में कटौती की गई है, वो भी अचानक। पिछले साल उसने तीन बार ब्याज दरों में कटौती की थी। यह पहली बार है कि जब अमेरिकी सेंट्रल बैंक ने 2008 के ग्लोबल इकोनॉमिक क्राइसिस के बाद पॉलिसी रिव्यू मीटिंग्स के बीच ब्याज दरों में कटौती की है। साथ ही यह उस समय के बाद से दरों में सबसे बड़ी कटौती है।

फेडरल रिजर्व के चेयरमैन ज़ेरोम पॉवेल (Jerome Powell) ने कहा कि कोरोनावायरस से आर्थिक गतिविधियों के लिए जोखिम पैदा हो गया है।

कई देश कर सकते हैं रेट कट

US Fed के बाद कई देशों ने भी ऐसे ही कदम उठाने के संकेत दिए हैं। इसके पहले मलेशिया और ऑस्ट्रेलिया में पहले ही रेट कट किया गया है। ब्रिटेन, जापान और फ्रांस के सेंट्रल बैंकों ने भी रेट कट के संकेत दिए हैं।

भारतीय केंद्रीय बैंक RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मंगलवार को Bloomberg के साथ एक इंटरव्यू में कहा था कि भारत भी अपने फाइनेंशियल और बैंकिंग सिस्टम को मार्केट के जोखिम, कोरोनावायरस के डर और इकोनॉमिक स्लोडाउन से बचाने को लेकर कोई भी कदम उठाने को तैयार है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो सेंट्रल बैंक रेट कट कर सकता है। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें