UP News: यूपी सरकार फिर से शुरू करने जा रही है ये योजना, इन परिवारों को होगा फायदा

UP News: योगी आदित्यनाथ सरकार ने यूपी में मुख्यमंत्री शादी अनुदान योजना फिर से शुरू करने का फैसला किया है। इस योजना के तहत सामान्य और अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए ₹20,000 का अनुदान दिया जाएगा

अपडेटेड Jan 20, 2025 पर 2:16 PM
UP News: योगी सरकार ने यूपी में सामान्य और एससी के गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री शादी अनुदान योजना को फिर से शुरू करने का फैसला लिया है

उत्तर प्रदेश सरकार ने सामान्य और अनुसूचित जाति के गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए बड़ा फैसला लिया है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश में सामान्य और अनुसूचित जाति (एससी) के गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री शादी अनुदान योजना को फिर से शुरू करने का फैसला लिया है।

यह योजना चार साल पहले बंद कर दी गई थी, लेकिन अब इसे अगले सप्ताह से दोबारा लागू किया जाएगा। बता दें कि इस योजना के तहत गरीब परिवारों को अपनी बेटियों की शादी के लिए 20 हजार रूपए मिलेंगे।

 20 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा


उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के फैसले के मुताबिक, प्रदेश के सामान्य और अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग की बेटियों की शादी पर व्यक्तिगत रूप से 20 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा। इससे पहले, इस योजना का लाभ केवल ओबीसी वर्ग के परिवारों को मिलता था। प्रदेश सरकार ने इस योजना के लिए बजट भी तय कर दिया है। इस योजना के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 30 करोड़ रुपये का बजट तय किया है। इसमें से 20 करोड़ रुपये एससी वर्ग के परिवारों के लिए और 10 करोड़ रुपये सामान्य वर्ग के परिवारों के लिए आवंटित किए गए हैं।

साल 2022 में बंद हो गई थी योजना

बता दें कि साल 2022 में इस योजना को बंद कर दिया गया था। उत्तर प्रदेश की समाज कल्याण विभाग ने सामान्य और एससी वर्ग की बेटियों की शादी के लिए दी जाने वाली इस योजना को बंद कर दिया था। इस योजना के बंद करने के साथ ही इसकी जानकारी को विभाग के वेबसाइट से भी हटा दिया गया था। उस समय केवल ओबीसी वर्ग को ही इस योजना का लाभ मिल रहा था, जिसके कारण सामान्य और एससी वर्ग की बेटियों के लिए आवेदन प्रक्रिया भी रुक गई थी।

Maharashtra Board Exam 2025: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, 21 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।