Vande Bharat Express Flag Off: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भोपाल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन रांची से पटना जाएगी। यह बिहार और झारखंड दोनों के लिए पहली वंदे भारत एक्सप्रेस है। यह उन 5 ट्रेनों में से एक थी, जिसे प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के भोपाल में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (Rani Kamalapati railway station) से हरी झंडी दिखाई। सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन 28 जून यानी आज से नियमित रूप से यात्रा शुरू हो गई। ट्रेन रोजाना सुबह 7 बजे पटना से रांची के लिए रवाना होगी। पटना से रांची की दूरी 379 किमी है। वंदे भारत ट्रेन इस दूरी 6 घंटे में तय करेगी।
