Get App

8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग के रिपोर्ट सौंपने के कितने दिन बाद आएगी एंप्लॉयीज के अकाउंट में बढ़ी हुई सैलरी?

आठवां वेतन आयोग अगर अगले साल मई में केंद्र सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप देता है तो मामला सरकार के पाले में आ जाएगा। सरकार बारीकी से आयोग की सिफारिशों का अध्ययन करेगी। वह फैसला करेगी की आयोग की रिपोर्ट में शामिल किन प्रस्तावों को लागू करना है और किसे लागू नहीं करना है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Oct 31, 2026 पर 2:08 PM
8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग के रिपोर्ट सौंपने के कितने दिन बाद आएगी एंप्लॉयीज के अकाउंट में बढ़ी हुई सैलरी?
सातवें वेतन आयोग का गठन 28 फरवरी, 2014 को हुआ था। आयोग ने 19 नवंबर, 2015 को सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी।

आठवें वेतन आयोग का गठन करीब एक साल पहले हुआ था। इस बीच, आयोग के सदस्य देश के अलग-अलग शहरों में एंप्लॉयीज यूनियंस और पेंशनर्स एसोसिएशंस के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर उनकी राय जानने की कोशिश कर रहे हैं। अनुमान है कि आयोग अगले साल मई तक केंद्र सरकार को एंप्लॉयीज के बेसिक पे, अलान्सेज आदि में बदलाव के बारे में अपनी रिपोर्ट सौंप देगा। सवाल है कि रिपोर्ट सौंपने के कितने दिन बाद एंप्लॉयीज के अकाउंट में बढ़ी हुई सैलरी और पेंशनर्स के अकाउंट में बढ़ी हुई पेंशन आएगी?

अगले साल मई तक आयोग सौंप सरकार है रिपोर्ट

आठवां वेतन आयोग अगर अगले साल मई में केंद्र सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप देता है तो मामला सरकार के पाले में आ जाएगा। सरकार बारीकी से आयोग की सिफारिशों का अध्ययन करेगी। वह फैसला करेगी की आयोग की रिपोर्ट में शामिल किन प्रस्तावों को लागू करना है और किसे लागू नहीं करना है। सरकार नए वेतनमान लागू करने से आने वाले वित्तीय बोझ को भी ध्यान में रखेगी। इस बारे में वह वित्त मंत्रालय सहित दूसरे मंत्रालयों से व्यापक बातचीत करेगी।

फिटमेंट फैक्टर पर निर्भर करेगी सैलरी में वृद्धि

सब समाचार

+ और भी पढ़ें