वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) केंद्र सरकार की 'मेक इन इंडिया' (Make in India) पहल का एक ऐसा प्रोडक्ट है, भारतीय रेलवे (Indian Railways) के यात्रियों को स्पीड, सिक्योरिटी और सर्विस के रूप में पूरी तरह से एक नया यात्रा अनुभव देने के मकसद से पेश किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने रविवार को नागपुर रेलवे स्टेशन (Nagpur Railway Station) से छठी वंदे भारत ट्रेन को बिलासपुर के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
