देश की सबसे खूबसूरत और आधुनिक सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस धर्म नगरी काशी में हादसे का शिकार हो गई है। वाराणसी में ट्रेन में कुछ शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया है। लखनऊ-पटना वंदेभारत ट्रेन पर बुधवार रात चौका घाट ढेलवरिया के पास पथराव की खबर सामने आई है। जिसे C-5 कोच के शीशे टूट गए हैं। कैंट जीआरपी और आरपीएफ की टीम आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। पीडीडीयूनगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर RPF और GRP ने यात्रियों के बयान दर्ज किए हैं।
