Get App

Wayanad Landslide: भूस्खलन से 16 घंटे पहले वायनाड प्रशासन को किया गया था अलर्ट! लेकिन अधिकारी नहीं हुए सचेत, अब तक 158 लोगों की मौत

Wayanad Landslide: सेना, नौसेना और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के बचाव दल मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रहे हैं। भूस्खलन की घटनाएं मंगलवार (30 जुलाई) को तड़के दो बजे से चार बजे के बीच हुईं, जिससे अपने घरों में सो रहे लोगों को बचने का मौका नहीं मिल पाया

Akhileshअपडेटेड Jul 31, 2024 पर 2:41 PM
Wayanad Landslide: भूस्खलन से 16 घंटे पहले वायनाड प्रशासन को किया गया था अलर्ट! लेकिन अधिकारी नहीं हुए सचेत, अब तक 158 लोगों की मौत
Wayanad Landslide: भूस्खलन की घटनाओं में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 158 हो गई है

Kerala Wayanad Landslide: केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन की घटनाओं में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 158 हो गई है और 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं। बचावकर्मी मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटे हैं, जिससे मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार (31 जुलाई) को बताया कि भूस्खलन के बाद मुंडक्कई और चूरलमाला इलाकों में 180 से अधिक लोग लापता हैं। जबकि हादसे में 300 से ज्यादा मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

सेना, नौसेना और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के बचाव दल मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रहे हैं। भूस्खलन की घटनाएं मंगलवार (30 जुलाई) को तड़के दो बजे से चार बजे के बीच हुईं, जिससे अपने घरों में सो रहे लोगों को बचने का मौका नहीं मिल पाया। वायनाड जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार देर रात जारी आंकड़ों के अनुसार, नीलमबुर और मेप्पडी से करीब 30 मानव अंग भी बरामद किए गए हैं।

16 घंटे पहले वायनाड प्रशासन को किया गया था अलर्ट

कलपेट्टा स्थित ह्यूम सेंटर फॉर इकोलॉजी एंड वाइल्डलाइफ बायोलॉजी ने आपदा से पूरे 16 घंटे पहले मुंदक्कई और आसपास के क्षेत्रों में भूस्खलन के बारे में जिला प्रशासन को सचेत कर दिया था, जिसमें दो गांव नष्ट हो गए। केंद्र ने सोमवार 29 जुलाई को सुबह 9 बजे अलर्ट जारी किया था। ह्यूम सेंटर केरल में 200 से अधिक स्थानों से बारिश के आंकड़े जुटाने का काम करता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें