Get App

Bihar Chunav 2025: बिहार के वारिसनगर सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें- चुनावी इतिहास और समीकरण समेत सबकुछ

Bihar Elections 2025: वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति पूरी तरह से जातीय और सामाजिक समीकरणों पर आधारित रहती है। यहां कोइरी और कुर्मी समुदाय सबसे प्रभावशाली हैं और अक्सर चुनावी नतीजों पर सीधा असर डालते हैं। इसके अलावा अनुसूचित जाति (SC) के करीब 19 प्रतिशत मतदाता और लगभग 6 प्रतिशत मुस्लिम आबादी भी चुनावी तस्वीर तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं

Suresh Kumarअपडेटेड Sep 14, 2025 पर 3:44 PM
Bihar Chunav 2025: बिहार के वारिसनगर सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें- चुनावी इतिहास और समीकरण समेत सबकुछ
Bihar Elections 2025: वारिसनगर बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों में से सीट संख्या 132 है

Bihar Assembly Elections 2025: वारिसनगर विधानसभा सीट बिहार के समस्तीपुर जिले की एक महत्वपूर्ण सीट है। यह बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों में से सीट संख्या 132 है। इस सीट पर आरक्षण नहीं है। यानी यह एक जनरल कैटेगरी की सीट है। यह सीट समस्तीपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, जो कि SC आरक्षित सीट है उसके अंतर्गत आती है।

वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र में वारिसनगर और खानपुर प्रखंड पूरी तरह आते हैं। इसके अलावा शिवाजीनगर ब्लॉक के कुछ पंचायतें मधुरापुर, रहतौली, दहियार रन्ना, परसा, भटौरा और दमरा मोहन, इस सीट का हिस्सा हैं। यहां की राजनीति में स्थानीय मुद्दे और जातीय समीकरण किसी भी पार्टी के लिए अहम भूमिका निभाते हैं।

वारिसनगर सीट का इतिहास

2020 में यहां से JDU के उम्मीदवार अशोक कुमार ने जीत दर्ज की थीउन्होंने CPI(ML) के फूलबाबू सिंह को लगभग 13,801 वोटों के अंतर से हराया थावहीं, 2015 में उसी पार्टी JDU के अशोक कुमार ने LJP के चंद्रशेखर राय को मुकाबले में बड़ी बढ़त से हराया। इसके साथ ही, 2010 में भी अशोक कुमार ही विजयी रहे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें