Get App

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में 22 दिसंबर से पड़ेगी कड़ाके की ठंड! बूंदाबांदी और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बदलेगा मौसम

Delhi Weather: दिल्ली की वायु गुणवत्ता शनिवार को 'बेहद खराब' की कैटेगरी में पहुंच गई। 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 370 दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को AQI 'गंभीर' कैटेगरी में दर्ज किया गया था। आने वाले समय में छिटुपुट बूंदाबांदी से मौसम में ठंडापन आएगा

Akhileshअपडेटेड Dec 21, 2024 पर 9:16 PM
Delhi Weather: दिल्ली-NCR में 22 दिसंबर से पड़ेगी कड़ाके की ठंड! बूंदाबांदी और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बदलेगा मौसम
Delhi Weather: दिल्लीवालो को अगले ​कुछ दिन सर्दी कंपकंपाएगी

Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में अगले सप्ताह कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। कई राज्यों में बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने 25 दिसंबर तक कुछ इलाकों में बारिश होने, तो कहीं भीषण शीतलहर चलने की आशंका जताई है। दिल्ली-एनसीआर में लगातार चल रही हवाओं ने ठंड का एहसास को बढ़ा दिया है। कोल्ड वेव का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में लोगों को घने कोहरे का सामना करना पड़ेगा। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में देखा जा रहा है।

दिल्ली के कई इलाके में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के दस्तक देने की आशंका जताई है, जिसकी वजह से बारिश होने का अनुमान है। 26-27 दिसंबर के बीच दोनों वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर भारत को प्रभावित करेंगे। IMD ने दिल्ली में 22 से लेकर 27 दिसंबर के बीच बारिश होने की आशंका जताई है।

क्रिसमस के बाद बारिश की उम्मीद

IMD ने अगले एक सप्ताह तक घने कोहरे का पूर्वानुमान लगाया है। इस बीच, 26 दिसंबर से हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है। इस बीच, दिल्ली ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के चरण IV के तहत सख्त प्रदूषण विरोधी उपायों के तहत बनी हुई है। इन उपायों में निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध और शहर में गैर-जरूरी प्रदूषण फैलाने वाले ट्रकों के एंट्री पर बैन शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें