IMD Weather Forecast: आज से लेकर अगले 3 दिनों तक इन राज्यों में होगी बारिश, आंधी तूफान की भी चेतावनी

IMD ने 15 मार्च से 17 मार्च तक दक्षिण, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में गरज और ओलावृष्टि के साथ हल्की से लेकर मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। इन राज्यों में तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़ आदि शामिल हैं। इसके अलावा उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य तापमान के बीच, मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण 24 घंटे के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की आशंका है

अपडेटेड Mar 14, 2023 पर 3:22 PM
मौसम विभाग के मुताबिक, 14-15 मार्च 2023 के दौरान पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश होने की आशंका है

IMD Weather Forecast: इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने बुधवार यानी 15 मार्च से 17 मार्च तक दक्षिण, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में गरज और ओलावृष्टि के साथ हल्की से लेकर मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। इन राज्यों में तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़ आदि शामिल हैं। इसके अलावा उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य तापमान के बीच, मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण 24 घंटे के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की आशंका है।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल और झारखंड में भी इस सप्ताह के अंत में बारिश होने की आशंका है। मौसम कार्यालय ने कहा कि 14 से 20 मार्च तक उत्तर बंगाल के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने या ओलावृष्टि के साथ बारिश होने की आशंका है। इन जिलों में दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, अलीपुरद्वार और कलिम्पोंग शामिल हैं।

IMD फोरकास्ट


- मौसम विभाग के मुताबिक, 14-15 मार्च 2023 के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति से) के साथ छिटपुट बारिश होने की आशंका है। इसके अलावा इस दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में गरज और बिजली के साथ छिटपुट बारिश होगी।

- उत्तर आंतरिक तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार और ओडिशा में गरज, बिजली एवं तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति से) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है। पश्चिम बंगाल और झारखंड में 15-17 मार्च के दौरान और जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 16 और 17 मार्च को बारिश होगी।

- IMD के मुताबिक 16 और 17 मार्च को पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की आशंका है। वहीं 15 और 16 को मध्य महाराष्ट्र में, 16 मार्च को मराठवाड़ा में और 17 मार्च 2023 को हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Umesh Pal Murder: अतीक के बेटे असद की यह गलती माफिया के पूरे परिवार को पड़ेगी भारी, आरोपियों पर घोषित ईनाम की राशि दोगुनी हुई

- मौसम विभाग के मुताबिक, 15 से 17 मार्च के दौरान उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति से) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने और 15 मार्च को इस क्षेत्र में ओलावृष्टि की आशंका है।

- मौसम विभाग की तरफ से जारी फोरकास्ट के मुताबिक 15 मार्च, 2023 को अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की आशंका है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।