Weather Forecast: भारी बारिश के कारण इस राज्य में आज बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज, जानें आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम

राजधानी चेन्नई सहित इसके पड़ोसी जिलों और तमिलनाडु के अन्य क्षेत्रों में सोमवार रातभर हुई बारिश मंगलवार को भी जारी रही

अपडेटेड Nov 01, 2022 पर 12:21 PM
Weather Forecast: चेन्नई में कई स्थानों पर जलभराव के कारण यातायात बाधित हुआ

Weather Forecast TamilNadu: मूसलाधार बारिश के बाद तमिलनाडु के कुछ जिलों में आज यानी एक नवंबर को स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी के बीच शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। नागपट्टिनम और तिरुवरूर जिलों में अगले आदेश तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।

राजधानी चेन्नई सहित इसके पड़ोसी जिलों और तमिलनाडु के अन्य क्षेत्रों में सोमवार रातभर हुई बारिश मंगलवार को भी जारी रही। मूसलाधार बारिश के कारण राज्य की राजधानी एवं निकटवर्ती इलाकों में पानी भर गया और स्कूल बंद करने पड़े।

जलभराव के कारण यातायात बाधित


चेन्नई में कई स्थानों पर जलभराव के कारण यातायात बाधित हुआ। चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर, चेंगलपेट, नागप्पट्टिनम, तंजावुर और तिरुवरुर जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया। राज्य के तटीय और कावेरी डेल्टा क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें- Delhi Fire: नरेला की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 2 की मौत, कई घायल

‘ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन’ के प्राधिकारियों ने कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि के के नगर-राजमन्नार सलाई जैसे इलाकों और गणेशपुरम जैसे उपमार्गों में पहले से की गई तैयारियों और जल निकासी व्यवस्था के कारण बारिश का पानी नहीं भरा। जिन इलाकों में बाढ़ आने का खतरा है, वहां प्राधिकारियों ने बाढ़ निगरानी कैमरे लगाए हैं।

सीएम आज करेंगे बैठक

चेन्नई मेट्रो रेल चरण-2 परियोजना के मद्देनजर सड़कों के कई हिस्सों में बैरिकेट लगाए गए हैं। इस तरह की बुनियादी पहलों के कारण लोग पहले से ही यातायात बाधित होने की समस्या का सामना कर रहे हैं। ऐसे में बारिश और जलभराव ने इस समस्या को और बढ़ा दिया है।

मुख्यमंत्री एम के स्टालिन मंगलवार को सचिवालय में शीर्ष अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें मानसून संबंधी एहतियाती कदमों की समीक्षा की जाएगी। तमिलनाडु में 29 अक्टूबर को पूर्वोत्तर मानसून की बारिश शुरू हुई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।