Weather Forecast: इस सप्ताह इन राज्यों में होगी भारी बारिश और बर्फबारी, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल

IMD ने अगले कुछ दिनों में देश के कुछ राज्यों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की चेतावनी जारी है। मौसम विभाग ने सूचित किया है कि हिमालय पर्वतमाला के कई क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होने की आशंका है

अपडेटेड Nov 07, 2022 पर 4:46 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Weather Forecast: IMD ने कई उत्तरी और दक्षिणी राज्यों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है

Weather Forecast Updates: इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट यानी IMD ने अगले कुछ दिनों में देश के कुछ राज्यों में हल्की बारिश (Rains) और बर्फबारी (Snowfall) होने की चेतावनी जारी है। मौसम विभाग ने सूचित किया है कि हिमालय पर्वतमाला के कई क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होने की आशंका है। इन क्षेत्रों में जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir), हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh), उत्तराखंड (Uttarakhand) और लद्दाख (Ladakh) शामिल हैं। मौसम विभाग ने 10 नवंबर से कश्मीर में पांच दिनों तक बारिश का मौसम रहने का अनुमान जताया है।

'येलो अलर्ट' जारी

मौसम एजेंसी ने यह भी चेतावनी दी है कि 9 नवंबर के आसपास श्रीलंका तट से दूर दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की आशंका है। इसके बाद के 48 घंटों के दौरान संभावित मामूली तीव्रता के साथ तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों की ओर बढ़ने की आशंका है। IMD ने उत्तरी राज्यों जम्मू-कश्मीर और दक्षिणी राज्यों तमिलनाडु एवं केरल के लिए 'येलो अलर्ट (Yellow Alert)' जारी किया है।


बर्फबारी की भविष्यवाणी

- मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में आज 7 नवंबर से लेकर 9-10 नवंबर तक मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की आशंका है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में लागू सभी पाबंदियां खत्म! राजधानी में 9 नवंबर से फिर खुलेंगे स्‍कूल, ट्रकों की एंट्री पर लगी रोक भी हटाई गई

- IMD ने अपने ताजा बयान में कहा है कि उत्तराखंड में 7 नवंबर और 9-10 नवंबर के दौरान मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की भी आशंका है।

- कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश से रविवार को तापमान में गिरावट आई। अधिकारियों ने बताया कि गुलमर्ग पर्यटन स्थल का न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

बारिश की आशंका

- मौसम विभाग के मुताबिक, 9 से 10 नवंबर के दौरान उत्तरी पंजाब और उत्तरी हरियाणा में, जबकि 8 नवंबर को उत्तरी राजस्थान में हल्की बारिश या बूंदा बांदी होने की आशंका है।

- 11 नवंबर से तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और दक्षिण आंध्र प्रदेश में गरज एवं बिजली गिरने के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की आशंका है।

- मौसम एजेंसी ने 11 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल में बहुत भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है।

- 7 और 8 नवंबर को अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश की भी भविष्यवाणी की गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।