Weather Forecast: 11 से 13 नवंबर के बीच इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

IMD ने बताया कि एक कम दबाव का क्षेत्र श्रीलंका के तट से दूर बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में बना हुआ है। इसकी वजह से अगले 24 घंटों के दौरान कई दक्षिणी राज्यों में बारिश होने की आशंका है

अपडेटेड Nov 10, 2022 पर 5:28 PM
Weather Forecast: मौसम एजेंसी ने 11 तारीख के लिए तमिलनाडु में रेड अलर्ट जारी किया है

IMD Weather Forecast: इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में 11 नवंबर से बारिश (Heavy Rainfall in Tamil Nadu) की गतिविधियों में तेजी आएगी। मौसम एजेंसी ने 11 तारीख के लिए राज्य में रेड अलर्ट (Red Alert) जारी किया है। IMD ने कहा कि 11 से 13 के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है। जबकि 11 और 12 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में अत्यधिक भारी बारिश होने की आशंका है।

मौसम विभाग की तरफ से 12 नवंबर तक दक्षिणी राज्यों तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश के लिए भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम एजेंसी ने यह भी बताया कि एक कम दबाव का क्षेत्र श्रीलंका के तट से दूर बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में बना हुआ है। इसकी वजह से अगले 24 घंटों के दौरान कई दक्षिणी राज्यों में बारिश होने की आशंका है।

ये भी पढ़ें- IND Vs ENG Semifinal: सेमीफाइनल में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, इंग्लैंड ने 10 विकेट से दी मात, वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत


मौसम विभाग के मुताबिक, कम दबाव का क्षेत्र 12 नवंबर की सुबह तक तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों की ओर बढ़ेगा। इसके बाद, यह 12-13 नवंबर के दौरान तमिलनाडु-पुडुचेरी और केरल में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा।

इन राज्यों में बारिश की आशंका

- मौसम विभाग के मुताबिक, 11 से 13 नवंबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, रायलसीमा और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।

- IMD के मुताबिक, 11 से 14 नवंबर के दौरान केरल और माहे के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश होगी।

- 11 नवंबर को उत्तरी तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अत्यधिक भारी बारिश होने की आशंका है।

- 12 नवंबर को उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी इसी तरह के हालात बने रहेंगे।

- मछुआरों को इस अवधि के दौरान संमुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

तेज हवा चलने की भविष्यवाणी

- 10 और 11 नवंबर को दक्षिण आंध्र प्रदेश-तमिलनाडु और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में तेज हवा (हवा की गति 40-45 किमी प्रति घंटे से 55 किमी प्रति घंटे होगी) चलने की आशंका है।

- 13 और 14 नवंबर को लक्षद्वीप क्षेत्र, मालदीव-कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण पूर्व अरब सागर, केरल और उससे सटे दक्षिण तमिलनाडु तटों पर तेज हवाएं (हवा की गति 40-45 किमी प्रति घंटे से 55 किमी प्रति घंटा होगी) चलेंगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।