Delhi NCR Weather News: दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बुधवार को हल्की बारिश (Delhi-NCR Rains) हुई, जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में मौसम बदल गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि 24 घंटे के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली के मध्य में स्थित कनॉट प्लेस सहित कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा नोएडा (Noida), गुरुग्राम (Gurugram) और फरीदाबाद सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई।
