LG Electronics India Q2 Results: टीवी, एसी और फ्रिज बनाने वाली एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के शेयरों ने सितंबर तिमाही के उम्मीद से बेहतर नतीजे और नए बिजनेस में एंट्री को मंजूरी का जश्न मनाया। शेयरों में ऐसी तेजी आई कि उछलकर यह रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। फिलहाल बीएसई पर यह 6.83% की बढ़त के साथ ₹1808.45 (LG Electronics India Share Price) के भाव पर है। इंट्रा-डे में यह 8.40% उछलकर ₹1835.00 तक पहुंचा था, जो इसके शेयरों का रिकॉर्ड हाई लेवल है।
