Get App

Weather Update: मुंबई, तमिलनाडु में भारी बारिश, इन राज्यों में अलर्ट जारी, जानिए अपने शहर में मौसम का हाल

Weather Update: मौसम विभाग ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं कई इलाकों में गरज के साथ बिजली भी गिर सकती है। 26 नवंबर को मुंबई और नवी मुंबई में जोरादर बारिश हुई। तमिलनाडु में भी भारी बारिश हुई। राज्य में भारी बारिश के चलते स्कूल बंद कर दिए गए

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 26, 2023 पर 4:53 PM
Weather Update: मुंबई, तमिलनाडु में भारी बारिश, इन राज्यों में अलर्ट जारी, जानिए अपने शहर में मौसम का हाल
Weather Update: मौसम विभाग ने 26 नवंबर को महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई है।

Weather Update: हल्की सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है। इस बीच कई राज्यों में भारी बारिश हुई। महाराष्ट्र के मुंबई और तमिलनाडु में 26 नवंबर को भारी बारिश हुई। मुंबई में तेज आंधी भी आई। जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया। ऐसे ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी सुबह हल्के बादल छाए रहे। हल्का कोहरा भी देखने को मिला। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (Central Pollution Control Board - CPCB) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index -AQI) गंभीर श्रेणी में बना हुआ है।

दिल्ली में 26 नवंबर को सुबह हवा की गुणवत्ता 389 दर्ज की गई। शून्य से 50 के बीच AQI को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’, 401 और 450 के बीच ‘गंभीर’ एवं 450 के ऊपर ‘अत्यंत गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका

मौसम विभाग ने आज (26 नवंबर 2023) और कल (27 नवंबर 2023) को महाराष्ट्र, गोवा, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है। आंधी के साथ ओला भी पड़ सकते हैं। वहीं चेन्नई में क्षेत्रीय मौसम विभाग ने कहा है कि तमिलनाडु के कुड्डालोर, कांचीपुरम, रानीपेट और तिरुवल्लूर जिलों में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि दक्षिण के राज्य पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश की मार झेल रहे हैं। इससे कई जगहों पर लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आई हैं। भारी बारिश के चलते तमिलनाडु के कई इलाकों में जलभराव देखने को मिला। भारी बारिश की वजह से वैगई नदी (Vaigai River) का जल स्तर बढ़ गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें