Get App

Rainfall Alert: इन राज्यों में 3 जुलाई तक होगी मूसलाधार बारिश, दिल्ली-NCR के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

IMD ने अगले पांच दिनों में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-NCR में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की भी भविष्यवाणी की है। गुरुवार को दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिससे न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। शुक्रवार सुबह भी दिल्ली-NCR के कई इलाकों में हल्की से भारी बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली

Akhileshअपडेटेड Jun 30, 2023 पर 10:28 AM
Rainfall Alert: इन राज्यों में 3 जुलाई तक होगी मूसलाधार बारिश, दिल्ली-NCR के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
Rainfall Alert: दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले दो दिनों के दौरान देश के शेष हिस्सों में पहुंच जाएगा

Monsoon 2023: दिल्ली, मुंबई और बिहार सहित देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो रही है। इस बीच, केंद्रीय मौसम पूर्वानुमान एजेंसी इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने 3 जुलाई तक कई राज्यों में 'भारी से बहुत भारी बारिश' होने की भविष्यवाणी की है। अपने लेटेस्ट वेदर अपडेट में मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले दो दिनों के दौरान देश के शेष हिस्सों में पहुंच जाएगा। राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में मानसून का पहुंचना अभी बाकी है। IMD के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 3 जुलाई तक भारी बारिश होगी। जबकि उत्तराखंड और पश्चिमी राजस्थान में अगले 24 घंटे के दौरा भारी बारिश होने की आशंका है।

उत्तराखंड-हिमाचल में येलो अलर्ट

IMD ने उत्तराखंड के कुछ जिलों और हिमाचल के मंडी जिले के लिए 3 जुलाई तक 'येलो' अलर्ट जारी किया है। वहीं, मौसम विभाग ने 1 जुलाई तक राजस्थान के कुछ जिलों के लिए 'येलो' और 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मौसम विभाग 1 जुलाई तक मध्य प्रदेश में छिटपुट से लेकर भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है। IMD ने अगले पांच दिनों के दौरान कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की भी भविष्यवाणी की है।

इन राज्यों में भी होगी बारिश

सब समाचार

+ और भी पढ़ें