Weather Update: देश भर के कई राज्यों में बेमौसम बारिश (Heavy Rainfall Alert) जारी है। इस बीच, इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने इस सप्ताह देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी जारी की है। IMD ने प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण कई क्षेत्रों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी की है। IMD के ताजा फोरकास्ट के अनुसार, अगले चार दिनों यानी 26 जुलाई तक कई राज्यों में भारी बारिश होने की आशंका है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित देश के अन्य पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन होने की भी आशंका है। दोनों राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
