Get App

Weather Update: हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का येलो अलर्ट, बाढ़ की दी चेतावनी

Weather Update: मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसमें बिलासपुर, हमीरपुर, शिमला, कांगडा, मंडी कुल्लू जैसे अन्य जिले शामिल हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 04, 2022 पर 9:33 AM
Weather Update: हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का येलो अलर्ट, बाढ़ की दी चेतावनी
हिमाचल में भारी बारिश के कारण तबाही मची हुई है।

Weather Update: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश (Heavy Rain) और बाढ़ (Flood) से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में भी लगातार बारिश से लोगों के हाल बेहाल हैं। इस बीच प्रदेश में फिर से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department -IMD) ने राज्य में बारिश को लेकर येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। प्रदेश के कई जिलों में अगले 48 घंटों में तेज बारिश होने की आशंका जातई गई है।

मौसम विभाग ने बिलासपुर (Bilaspur), हमीरपुर (Hamirpur), शिमला (Shimla), कांगड़ा (Kangra), मंडी (Mandi) और कुल्लू (Kullu) जिलों के भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने राज्य के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश और अचानक बाढ़ के लिए अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग हिमाचल प्रदेश के डिप्टी डायरेक्टर बुई लाल (Bui Lal) ने कहा कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश हुई। यह बारिश अभी जारी रह सकती है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान कांगड़ा के नागरोटा सुरिया (Nagrota Suriyan) में 97.8 मिमी बारिश हुई है। इसी तरह ऊना में 50.9 मिमी और पालमपुर में 50.4 मिमी बारिश हुई है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में 6 सितंबर तक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव रहने की संभावना के चलते भारी वर्षा होने का अनुमान है। राज्य में भारी बारिश के चलते पहले ही काफी नुकसान हो चुका है।

Weather Update: इन राज्यों में होगी जमकर बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

खनियारा गांव में बाढ़ से तबाही

सब समाचार

+ और भी पढ़ें