Weather Update: देश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। कहीं गर्मी पड़ रही है तो कहीं गुलाबी ठंड पड़ रही है। वहीं कुछ इलाकों में बारिश हो रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR में अभी से ही तापमान 32 के पार पहुंच गया है। कई राज्यों में तो फरवरी में ही मार्च वाली गर्मी पड़ने लगी है। आने वाले समय में ये गर्मी लोगों को और ज्यादा सताएगी। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार लू की शुरुआत समय से पहले शुरू हो सकती है। अभी से ज्यादा गर्मी पड़ने पर गेहूं की फसल को नुकसान पहुंच सकता है।
