Weather Update: दिल्ली-NCR सहित इन राज्यों में आज भी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Weather Update: भारत के कई शहरों में आज भी आसमान में बादल छाए रहने और बारिश जारी रहने की आशंका है। मौसम विभाग ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक देश के विभिन्न भागों में हल्की से बारिश होगी। इस लिहाज से देखा जाए तो अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही सुहावना बना रहेगा। हालांकि, उसके बाद गर्मी अपना रंग दिखाना शुरू कर देगी

अपडेटेड Mar 20, 2023 पर 11:50 AM
Weather Update: सोमवार के लिए दिल्ली के मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है

Weather Update Today: भारत के कई शहरों में आज भी आसमान में बादल छाए रहने और बारिश (Rains) जारी रहने की आशंका है। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राष्ट्रीय राजधानी में तेज हवाओं और संभावित ओलावृष्टि के साथ मध्यम से भारी बारिश जारी रहने की आशंका है। बता दें कि दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में हुई मूसलाधार बारिश ने मौसम सुहावना बना दिया है। इसी के साथ मौसम फिर से हल्का सर्द हो गया है।

मौसम विभाग ने सोमवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। IMD ने दिल्ली में अलग-अलग हिस्सों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ आंधी, ओलावृष्टि और हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है।

IMD ने कहा कि रविवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि हुई, जिससे अधिकतम तापमान मौसम के औसत से तीन डिग्री नीचे 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को राजधानी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।


IMD के वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि आशंका है कि सोमवार को दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में बारिश दर्ज की जाएगी। साथ ही शहर में कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि के साथ-साथ 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका है।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 और 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

IMD ने बताया कि पालम, चिलपीघाट और आयानगर सहित राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में ओलावृष्टि की सूचना मिली है। मौसम विभाग ने सोमवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

मुंबई का मौसम

बेमौसम बारिश के बाद मुंबई में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मुंबई में शुक्रवार तक तापमान कम रहने की संभावना है। रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई ने शनिवार को पिछले दो वर्षों में मार्च के दौरान अपना सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया। सांताक्रूज में रविवार को न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें- ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग से भारत के झंडे को हटाकर खालिस्तानी झंडा लगाने की कोशिश, ब्रिटिश राजनयिक तलब

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, बेंगलुरु में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने की उम्मीद है। कुछ क्षेत्रों में सुबह के समय धुंध छाई रह सकती है और शाम और रात में बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की आशंका है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 32 और 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

IMD के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक देश के विभिन्न भागों में हल्की से बारिश होगी। इससे तापमान में गिरावट आना तय है। इस लिहाज से देखा जाए तो अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही सुहावना बना रहेगा। हालांकि उसके बाद गर्मी अपना रंग दिखाना शुरू कर देगी।

यूपी में आज भी बारिश की आशंका

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में रविवार को जमकर बारिश हुई है। राज्य के कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चली और ओले भी गिरे हैं। ओले गिरने से किसानों की गेहूं और सरसों जैसी फसलों को बड़ा नुकसान हुआ है। IMD की ओर से सोमवार को भी राज्य में तेज बारिश की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया है। यूपी में सोमवार को 72 जिलों में बारिश की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।