Weather Update: दिल्ली और मुंबई सहित इन राज्यों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Weather Update: इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के मुताबिक, अगले छह से सात दिन तक लू चलने के आसार नहीं है। मौसम विभाग ने कहा है कि इस महीने के अंत तक देश में ‘लू’ की स्थिति लौटने की संभावना नहीं है। शुक्रवार यानी 27 अप्रैल से उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में नए सिरे से बारिश होने की उम्मीद है

अपडेटेड Apr 26, 2023 पर 2:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
IMD Forecast: मौसम विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र, ओडिशा, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी बारिश की आशंका है

Weather Update: देश के कई हिस्सों में इस समय पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। पूरा देश लू की चपेट में है। इस बीच, मौसम विभाग ने मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरू के लोगों के लिए कुछ राहत की खबर दी है। तीनों राज्यों में हल्की बारिश होने और बादल छाए रहने से तापमान के अधिक बढ़ने की संभावना नहीं है। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के मुताबिक, अगले छह से सात दिन तक लू चलने के आसार नहीं है। मौसम विभाग ने कहा है कि इस महीने के अंत तक देश में ‘लू’ की स्थिति लौटने की संभावना नहीं है। शुक्रवार यानी 27 अप्रैल से उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में नए सिरे से बारिश होने की उम्मीद है।

मुंबई

मौसम विभाग द्वारा बुधवार को मुंबई और ठाणे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। IMD की तरफ से जारी फोरकास्ट में कहा गया है कि मुंबई और ठाणे सहित आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ अलग-अलग स्थानों पर गरज, बिजली के साथ तेज हवाएं चलेंगी।


टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, IMD के अधिकारियों ने बताया कि समुद्र से चलने वाली हवाओं के कारण गुरुवार शाम को बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने गुरुवार को लगातार गरज और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की भी भविष्यवाणी की है। इसके बाद शुक्रवार से मौसम साफ होने की उम्मीद है।

बेंगलुरु

IMD के अनुसार, कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु और राज्य के अन्य क्षेत्रों में अगले 4-5 दिनों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश की संभावित स्थिति को देखते हुए 29 अप्रैल तक शहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बेंगलुरु के शहरी जिले और दक्षिण-आंतरिक कर्नाटक में कई स्थानों पर बारिश होने की उम्मीद है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। शहर में अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि बुधवार और अगले 3-4 दिनों में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

दिल्ली

दिल्ली में अधिकतम तापमान में हालांकि मामूली बढ़ोतरी हुई है, लेकिन भीषण गर्मी से राहत गुरुवार को भी बरकरार रही। अगले कुछ दिनों में तापमान में वृद्धि जारी रह सकती है, लेकिन मौसम विभाग ने गुरुवार से दिल्ली-NCR में फिर से बारिश की संभावना जताई है, जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है। IMD के अनुसार, बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान के 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- Tata Sons के चेयरमैन रतन टाटा ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित

मौसम विभाग के अनुसार, ताजा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव की वजह से 26 अप्रैल से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में और 28 अप्रैल से उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में फिर बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में अगले छह से सात दिन में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने के आसार हैं। अप्रैल के अंत तक अधिकतम तापमान के गिरकर कम से कम 32 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने की संभावना है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।