Weather Update: देश के कई हिस्सों में इस समय पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। पूरा देश लू की चपेट में है। इस बीच, मौसम विभाग ने मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरू के लोगों के लिए कुछ राहत की खबर दी है। तीनों राज्यों में हल्की बारिश होने और बादल छाए रहने से तापमान के अधिक बढ़ने की संभावना नहीं है। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के मुताबिक, अगले छह से सात दिन तक लू चलने के आसार नहीं है। मौसम विभाग ने कहा है कि इस महीने के अंत तक देश में ‘लू’ की स्थिति लौटने की संभावना नहीं है। शुक्रवार यानी 27 अप्रैल से उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में नए सिरे से बारिश होने की उम्मीद है।
