Weather Update: इन दिनों बारिश का मौसम चल रहा है। देश के कई इलाके भारी बारिश की मार झेल रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग (India Meteorological Department -IMD) ने देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की आशंका जताई है। पूर्वोत्तर भारत और सिक्किम में अगले 2-3 दिनों तक अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, मौसम विभाग ने 27 अगस्त तक गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और बिहार में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सिक्किम में भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ चुकी है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
