IMD Alert Today: उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अगले दो दिनों के दौरान बारिश (Rains) होने की आशंका है। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में 29 और 30 जनवरी को बारिश होने की आशंका है। IMD के मुताबिक, 29 और 30 जनवरी को दिल्ली-NCR के अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, 28 और 29 जनवरी को राजस्थान में, जबकि 29 जनवरी को राजधानी दिल्ली में बारिश होने की आशंका है। रविवार और सोमवार को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका है।
