Weather Updates: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह (9 सितंबर 2023) को हल्की बारिश हुई। जिससे दिल्ली का तापमान गिर गया। वसंत कुंज, मुनिरका, लाजपत नगर, आईएनए, नरेला समेत कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग ने आज दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन चल रहा है। दिल्ली का मौसम भी मेहमानों का स्वागत कर रहा है। वहीं मौसम विभाग ने देश के अन्य हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की आशंका जताई है। गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश हो सकती है।
