Get App

Weather Updates: उत्तर भारत में बढ़ेगी गर्मी, इन राज्यों में बारिश के आसार, जानिए अपने शहर में मौसम का हाल

Weather Updates: मौसम विभाग के मुताबिक आज मध्य प्रदेश महाराष्ट्र कर्नाटक तमिलनाडु पुडुचेरी और ओडिशा समेत देश के कई राज्यों में गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। वहीं दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में तपामान बढ़ने की संभावना जताई गई है। दिल्ली- NCR में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 09, 2023 पर 9:18 AM
Weather Updates: उत्तर भारत में बढ़ेगी गर्मी, इन राज्यों में बारिश के आसार, जानिए अपने शहर में मौसम का हाल
दिल्ली में अब सुहाने मौसम का दौर खत्म हो गया है

Weather Updates: देश के कई इलाकों मे सूरज का प्रकोप फिर से बढ़ने लगा है। दिल्ली- NCR समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department-IMD) के मुताबिक अगले 5 दिनों के दौरान देश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान (Maximum temperature) में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इस समय न्यूनतन तापमान (Minimum temperature) 14 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विभाग मुताबिक, अगले 2 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं और गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक एक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) पश्चिम राजस्थान और उसके पड़ोसी इलाकों के ऊपर मौजूद है। दक्षिण भारत के तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 9 और 10 अप्रैल को बारिश हो सकती है। वहीं केरल में अगले 5 दिनों के दौरान बारिश होने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में खिली रहेगी धूप

दिल्ली में उत्तर पश्चिमी हवा चलने से सुबह मौसम ठंडा रहा। इसी वजह से शनिवार को न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली। पिछले दो साल में अप्रैल के महीने में शनिवार की सुबह अब तक सबसे अधिक ठंडक भरी रही। हालांकि, दिन में तेज धूप से तापमान में इजाफा देखने को मिला। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को आसामान साफ रहेगा। धूप खिली रहेगी। हालांकि, सोमवार को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। स्काईमेट की माने तो दिल्ली में बारिश का दौर थम चुका है। अप्रैल में सामान्य बारिश है और आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने वाला है। उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली गर्म हवाओं से राजधानी के तापमान में इजाफा होता रहेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें