Get App

Weather Updates: 1901 के बाद से अगस्त सबसे सूखा और सबसे गर्म महीना रहा, सामान्य से कम बारिश के साथ खत्म हो सकता है मानसून

इस अगस्त में पूरे भारत में लगभग 191.2 mm बारिश हुई, जबकि 1965 में 192.3 mm बारिश हुई थी। देश भर में औसत अधिकतम और औसत तापमान दोनों 1901 के बाद से सबसे ज्यादा थे। अगस्त में ब्रेक मानसून की स्थिति के दो चरण 5 से 16 अगस्त और 27 से 31 अगस्त तक थे। मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति से अधिकतर उत्तर में थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 31, 2023 पर 8:22 PM
Weather Updates: 1901 के बाद से अगस्त सबसे सूखा और सबसे गर्म महीना रहा, सामान्य से कम बारिश के साथ खत्म हो सकता है मानसून
Weather Updates: 1901 के बाद से अगस्त सबसे सूखा और सबसे गर्म महीना रहा

साल 1901 के बाद से इस साल अगस्त महीना देशभर में सबसे सूखा (Driest) और गर्म (Hot) था। अगस्त में मानसूनी बारिश (Monsoon Rain) 1901 के बाद से पिछले 122 सालों में सबसे कम थी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को कहा कि पूरे मध्य भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अगस्त में बारिश 1901 के बाद से सबसे कम थी, जिससे ये इतिहास में मानसून की कमी के सबसे खराब महीनों में से एक बन गया।

इस अगस्त में पूरे भारत में लगभग 191.2 mm बारिश हुई, जबकि 1965 में 192.3 mm बारिश हुई थी। देश भर में औसत अधिकतम और औसत तापमान दोनों 1901 के बाद से सबसे ज्यादा थे।

अगस्त में ब्रेक मानसून की स्थिति के दो चरण 5 से 16 अगस्त और 27 से 31 अगस्त तक थे। मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति से अधिकतर उत्तर में थी, जिससे ये मैदानी इलाकों में बारिश के लिए बेहद प्रतिकूल थी।

IMD के डायरेक्टर जनरल एम महापात्र ने कहा, “एल नीनो की स्थिति बहुत मजबूत थी, जिससे बारिश पर असर पड़ा। मैडेन जूलियन ऑसिलेशन भी प्रतिकूल स्थिति में था।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें