पूरे देश में मानसून की बारिश देखने को मिल रही है। दिल्ली में भी कई इलाकों में मंगलवार को पड़ी बारिश के बाद मौसम काफी सुहावना हो गया है। वहीं बिहार के साथ ही यूपी के कई शहरों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। मौसम विभाग (India Meteorological Department – IMD) के अनुसार उत्तर प्रदेश में मंगलवार मानसून की धीमी रफ्तार रही लेकिन बुधवार को फिर से अपनी स्पीड पकड़ लेगा। इधर मौसम विभाग ने 13 जुलाई तक कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है।
