देश के कई राज्यों में मानसून दस्तक दे चुका है। वहीं कुछ राज्यों में प्री मानसून की गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। जिससे चिलचिलाती गर्मी और लू से लोगों को बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण पश्चिम मानसून (southwest monsoon) आगे बढ़ गया है। जिससे आज (24 जून 2024) महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, कर्नाटक, पश्चिमी मध्य प्रदेश, बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश हो सकती है। इस बीच, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज लू जैसी स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग (IMD) ने भारी बारिश के कारण केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।