Weather updates: लू से 5 दिन और मिलेगी राहत, इन राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

Weather updates: मौसम विभाग के मुताबिक, 28 अप्रैल को विदर्भ और ओडिशा में, 29 अप्रैल को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में, 30 अप्रैल से 2 मई तक तमिलनाडु में और अगले पांच दिनों तक केरल में भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है

अपडेटेड Apr 28, 2023 पर 1:42 PM
IMD ने राजधानी दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में भारी बारिश (Heavy Rain) और ओलावृष्टि (Hailstorms) की चेतावनी दी है

Weather updates: इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने 28 अप्रैल की सुबह अपने पूर्वानुमान बुलेटिन में कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान भारत के किसी भी हिस्से में लू (Heatwave) की स्थित लौटने की संभावना नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान औसत से नीचे लगभग सामान्य रहने की संभावना है। IMD ने राजधानी दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में भारी बारिश (Heavy Rain) और ओलावृष्टि (Hailstorms) की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 28 अप्रैल को विदर्भ और ओडिशा में, 29 अप्रैल को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में, 30 अप्रैल से 2 मई तक तमिलनाडु में और अगले पांच दिनों तक केरल में भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है। इसके अलावा 28 अप्रैल से 2 मई के बीच मराठवाड़ा, उत्तराखंड, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पंजाब और हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की भविष्यवाणी की गई है।

IMD के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार (27 अप्रैल) को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में गुरुवार शाम को बूंदाबांदी हुई।


शुक्रवार (28 अप्रैल) को हल्की बारिश के साथ आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान लगाया गया है। जबकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 38 डिग्री सेल्सियस और 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली के कई इलाकों में गुरुवार को बारिश हुई और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी के पूर्वी, मध्य और दक्षिण पूर्वी हिस्सों समेत कई इलाकों में बारिश हुई।

ये भी पढ़ें- Jiah Khan Suicide Case: जिया खान सुसाइड केस में सूरज पंचोली बरी, 10 साल बाद CBI कोर्ट ने सुनाया फैसला

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि शुक्रवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 38 व 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।