Get App

Weather updates: लू से 5 दिन और मिलेगी राहत, इन राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

Weather updates: मौसम विभाग के मुताबिक, 28 अप्रैल को विदर्भ और ओडिशा में, 29 अप्रैल को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में, 30 अप्रैल से 2 मई तक तमिलनाडु में और अगले पांच दिनों तक केरल में भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है

Curated By: Akhileshअपडेटेड Apr 28, 2023 पर 1:42 PM
Weather updates: लू से 5 दिन और मिलेगी राहत, इन राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
IMD ने राजधानी दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में भारी बारिश (Heavy Rain) और ओलावृष्टि (Hailstorms) की चेतावनी दी है

Weather updates: इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने 28 अप्रैल की सुबह अपने पूर्वानुमान बुलेटिन में कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान भारत के किसी भी हिस्से में लू (Heatwave) की स्थित लौटने की संभावना नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान औसत से नीचे लगभग सामान्य रहने की संभावना है। IMD ने राजधानी दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में भारी बारिश (Heavy Rain) और ओलावृष्टि (Hailstorms) की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 28 अप्रैल को विदर्भ और ओडिशा में, 29 अप्रैल को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में, 30 अप्रैल से 2 मई तक तमिलनाडु में और अगले पांच दिनों तक केरल में भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है। इसके अलावा 28 अप्रैल से 2 मई के बीच मराठवाड़ा, उत्तराखंड, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पंजाब और हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की भविष्यवाणी की गई है।

IMD के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार (27 अप्रैल) को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में गुरुवार शाम को बूंदाबांदी हुई।

शुक्रवार (28 अप्रैल) को हल्की बारिश के साथ आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान लगाया गया है। जबकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 38 डिग्री सेल्सियस और 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें