Weather Updates: पूर्वोत्तर भारत में 28 अगस्त तक जारी रहेगी भारी बारिश, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

Weather Updates: मौसम विभाग ने सोमवार 28 अगस्त को पूर्वोत्तर और निकटवर्ती उप हिमालयी पश्चिम बंगाल में मूसलाधार बारिश (Rainfall) का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। अगले सप्ताह के दौरान देश के बाकी हिस्सों में कम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया दक्षिण कोंकण और गोवा में आज तेज बारिश हो सकती है

अपडेटेड Aug 27, 2023 पर 9:48 PM
Weather Updates: जून-सितंबर सीजन में अब तक इस क्षेत्र में सामान्य से 17% कम बारिश हुई है

Weather Updates: मौसम विभाग ने सोमवार 28 अगस्त को पूर्वोत्तर और निकटवर्ती उप हिमालयी पश्चिम बंगाल में मूसलाधार बारिश (Rainfall) का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। अगले सप्ताह के दौरान देश के बाकी हिस्सों में कम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया दक्षिण कोंकण और गोवा में आज तेज बारिश हो सकती है। इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने रविवार को चेतावनी दी कि अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 28 अगस्त तक मूसलाधार भारी बारिश होने की आशंका है।

अब तक सामान्य से कम बारिश से जूझ रहे पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में अगले पांच दिनों में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम व्यापक बारिश होने की उम्मीद है। जून-सितंबर सीजन में अब तक इस क्षेत्र में सामान्य से 17% कम बारिश हुई है। अरुणाचल प्रदेश में 24 घंटे के दौरान बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। जबकि असम और मेघालय में सोमवार को ऐसी ही स्थिति होने की उम्मीद है।

इसके अलावा, 24 घंटे के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के साथ-साथ मंगलवार और बुधवार के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश और तूफान की भविष्यवाणी की गई है। हालांकि, IMD ने आगाह किया है कि अगले पांच दिनों में होने वाली बारिश पूर्वी और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में कमजोर मानसून की स्थिति को काफी हद तक कम करने के लिए पर्याप्त नहीं होगी।


IMD महानिदेशालय मृत्युंजय महापात्र ने मिंट के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि अगस्त के लिए शेष बारिश औसत से कम होने की संभावना है। 24 घंटे के दौरान उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में हल्की से मध्यम छिटपुट बारिश का अनुमान है।

ये भी पढ़ें- Chandrayaan-3 को मिली पहली बड़ी कामयाबी! ISRO ने बताया- चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कितना है तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों में देश के बाकी हिस्सों में सामान्य रूप से धीमी बारिश की संभावना है। IMD ने आने वाले तीन दिनों के लिए केरल और आसपास के तमिलनाडु में गर्म मौसम रहने की भी भविष्यवाणी की है। IMD सितंबर की बारिश के लिए अपना पूर्वानुमान 31 अगस्त को जारी करेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।