Weather Updates: उत्तर भारत में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग (India Meteorological Department -IMD) ने दिल्ली समेत कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि 29 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। इसके साथ ही अगले 4-5 दिनों तक दिल्ली के आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। दिल्ली में 29 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 17 डिग्री ,सेल्सियस और न्यूनत तापमान 11 डिग्री सेल्सिय रह सकता है।
