Weather Updates: देश के कई राज्यों में पिछले एक हफ्ते से मूसलाधार बारिश जारी है। ओडिशा के कई इलाके भारी बारिश का सामना कर रहे हैं। मौसम विभाग (India Meteorological Department -IMD) ने ओडिशा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों में ओडिशा के कई हिस्सों में भारी बारिश की आशंका जताई है। इस दौरान मछुआरों को समुद्र तट के पास नहीं जाने की सलाह दी गई है। इसके पीछे मुख्य वजह बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र है। कुछ दिनों से ओडिशा के आसपास बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।
