Get App

Weather Updates: महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानिए मुंबई-दिल्ली में मौसम का हाल

Weather Today: मौसम विभाग ने आज देश के कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई है। इसके अलावा मध्य महाराष्ट्र के घाटी इलाकों में आज रेड अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई में आज फिर से फिर से भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दिल्ली में भी बारिश की संभावना जताई गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 27, 2024 पर 12:00 PM
Weather Updates: महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानिए मुंबई-दिल्ली में मौसम का हाल
Weather Today: मौसम विभाग ने दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग (India Meteorological Department - IMD) ने देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, आज यानी 27 जुलाई को पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, छत्तीसगढ़, कर्नाटक के तटीय इलाकों में, पश्चिमी मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, पूर्वी राजस्थान, कर्नाटक के दक्षिणी आंतरिक इलाकों में और उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, मौसम विभाग ने यह भी कहा कि 27 जुलाई को मध्य महाराष्ट्र के घाटी क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है।

महाराष्ट्र में मुंबई और ठाणे में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सूबे के रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे और सतारा में बहुत भारी बारिश हो सकती है। दिल्ली में, क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज शहर में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान लगाया है।

दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी

दिल्ली-NCR में अभी बारिश का दौर चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्लीवासियों का ये वीकेंड भी बारिश का सामना करना पड़ सकता है। IMD के अनुसार आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं बिजली चमकने के साथ बरसात भी हो सकती है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है। बता दें कि आज और कल दोनों ही दिन दिल्ली में झमाझम बारिश का अनुमान है और कल भी राजधानी का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। दरअसल, दिल्ली में 26 जुलाई को कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई थी। दिल्ली समेत नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश के आसार हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें